अररिया: नाथपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में तीन लोग जख्मी सदर अस्पताल में भर्ती
Araria, Araria | May 15, 2024 अररिया के नरपतगंज थाना क्षेत्र के नाथपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में तीन लोग जख्मी हो गए हैं. सभी घायलों को परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए बुधवार को सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया गया है. जहां पर ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक की देखरेख में सभी का इलाज जारी है.