कोल: देश में 24 अप्रैल को रिलीज होगी 'श्री बाबा नीम करौली महाराज' फिल्म, अलीगढ़ के न्यायाधीश का अहम योगदान
Koil, Aligarh | Apr 8, 2026 देश और दुनिया में सुप्रसिद्ध बाबा नीम करौली महाराज के ऊपर मुंबई के फिल्म निर्माता के द्वारा एक फिल्म बनाई गई है। फ़िल्म श्री बाबा नीम करौली महाराज 24 अप्रैल को देशभर में रिलीज़ होगी। बुधवार दोपहर 12:30 बजे इसका टीजर रिलीज किया गया है। इस फिल्म में अलीगढ़ के किशोर न्याय बोर्ड के जिला जज का अहम योगदान रहा है।