नानपारा: परागी बेली गांव में चोरों ने सेंध लगाकर घर से लाखों का माल किया चोरी, गृहस्वामी ने पुलिस को दी तहरीर
खैरीघाट थाना क्षेत्र के परागी बेली गांव में देर रात को अज्ञात चोरों ने एक घर में सेंध लगा दी। देर रात गांव निवासी पैकरमा यादव पूरे परिवार के साथ सो रहे थे इस दौरान अज्ञात चोर पहुंचे इसके बाद घर में सेंध लगा दी। चोरों ने सेंध लगाकर घर में रखा सोने चांदी के जेवरात कपड़ा सहित गृहस्थी के अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया।