मोहनलालगंज: निगोहां में नही रुकी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, मायूस होकर लौटे हज़ारों कार्यकर्ता
मोहनलालगंज के निगोहा में नही रुकी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा। यात्रा के दौरान स्वागत के लिए खड़े हज़ारों कार्यकर्ताओं को मायूस होकर लौटना पड़ा। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवेश की है इससे पहले रायबरेली यानी कांग्रेस के गढ़ में राहुल गांधी ने अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।