धार: धार अदालत ने किशोरी के अपहरण के आरोपी को 4 साल की सश्रम कारावास की सजा सुनाई
Dhar, Dhar | Dec 30, 2024 धार में किशोरी का अपहरण करने वाले आरोपी पीयूष पिता दिनेश निवासी महालक्ष्मी नगर कॉलोनी धार को चार वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। आरोपी पीड़िता को स्कूल से घुमाने का बोलकर अपहरण कर अपने घर लेकर गया था। जहां पर पीड़िता की खोजबीन करते हुए परिजन पहुंचे थे, करीब डेढ साल पहले कोतवाली थाने पर दर्ज हुए प्रकरण में अब कोर्ट ने सजा सुनाई है।