नौरोजाबाद: नौरोजाबाद क्षेत्र के नागरिक सोशल मीडिया से जुडकर शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें तथा लाभ उठाएं
ADM शिव गोविंद मरकाम ने बताया कि जिला जनसंपर्क उमरिया व्दारा फेसबुक एवं ट्विटर के माध्यम से सोशल मीडिया का उपयोग नियमित रूप से किया जा रहा है। शासकीय योजनाओ का लाभ प्राप्त करने के लिए जिला स्तर पर कलेक्टर उमरिया एवं पीआरओ जनसंपर्क उमरिया के फेसबुक एकाउंट तथा कलेक्टर उमरिया, पीआरओ उमरिया के ट्विटर एकाउंट को फालो कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है ।