नौरोजाबाद: नौरोजाबाद में निकाली गई तिरंगा यात्रा घर घर तिरंगा लगाने की गई अपील
नगर परिषद नौरोजाबाद सीएमओ ज्योति सिंह के नेतृत्व में नगर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।जिसमें नगर के कई विद्यालयों के सैकड़ों छात्र छात्राओं सहित नगर वासियों ने सहभागिता दर्ज की।यात्रा के दौरान घर घर तिरंगा लगाने की अपील हुई।रामलीला मैदान से शुरू हुई तिरंगा यात्रा ने नगर भ्रमण पश्चात नगर नगर परिषद कार्यालय नौरोजाबाद में पहुँची।जहाँ यात्रा का समापन हुआ।