नौरोजाबाद: राहुल रजक को 2 आरोपियो ने मिलकर उतारा मौत घाट एसपी उमरिया ने पुलिस कंट्रोल रूम में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी
एसपी उमरिया निवेदिता नायडू ने पुलिस कंट्रोल रूम उमरिया में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल रजक की हत्या के बारे में बताया कि बन्ना नाला निवासी नाबालिग पुत्र और उसके पिता संतोष गुप्ता ने मिलकर मौत के घाट उतारा है। दोनों ने मिलकर शव के साथ पत्थर बांधकर कुएँ में डाल दिया था।मृतक के मोबाइल की बरामदगी आरोपी नाबालिग के पास मिलने से पुलिस ने मामले में खुलासा किया है।