नौरोजाबाद: ग्राम पटपरा में 4 लोगों ने 45 वर्षीय व्यक्ति के साथ की मारपीट, व दी जान से मारने की धमकी, केस दर्ज
नौरोजाबाद थानांतर्गत ग्राम पटपरा में कमलभान सिंह उम्र 45 वर्ष के साथ टिंकू सिंह,अनिल बैगा,सुनील सिंह,नर सिंह ने एकराय होकर गालीगलौज कर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी है।पीड़ित की शिकायत पर चारो आरोपियो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।विवेचना जारी है।