महोबा: महोबा के छानीकलां गांव में दरवाजे पर कचरा फेंकने से मना करने पर पड़ोसी ने की पिटाई, FIR दर्ज
Mahoba, Mahoba | May 26, 2026 महोबा के छानीकलां गांव निवासी राजू सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पड़ोसी सोनू सिंह उसके दरवाजे पर कचरा फेंकता है। कई बार विरोध करने पर भी वह नहीं माना। 23 मई को फिर से कचरा फेंकने से मना करने पर सोनू भड़क गया और उसके भाई रविंद्र सिंह को मारपीट कर घायल कर दिया। थाना कबरई पुलिस ने पीड़ित कि शिकायत पर आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।