तिल्दा: अल्दा और देवरी के पंचायत प्रतिनिधियों ने नेवरा थाना में अलग-अलग ज्ञापन देकर जुर्म दर्ज करने की मांग की
Tilda, Raipur | Jun 6, 2026 तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत अल्दा और ग्राम पंचायत देवरी के जनप्रतिनिधि और ग्रामीण थाना पहुंचे और फर्जी एनओसी के मामले को लेकर थाना में अलग-अलग आवेदन देकर जुर्म दर्ज करने की मांग की है दोनों ही ग्रामों के ग्रामीण गांव में प्रस्तावित उद्योग का पुरजोर विरोध कर रहे हैं अल्दा के ग्रामीणों द्वारा काफी लंबे समय से प्रस्तावित उद्योग के खिलाफ लड़ाई लड़ी जा रही है