कोंडागांव: माकड़ी में किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने किया धरना, सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
माकड़ी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने किसानों की समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन और सांकेतिक चक्का जाम किया। किसानों ने खाद की उपलब्धता, केसीसी ऋण, बिजली कटौती, बढ़ी हुई विद्युत दरों और स्मार्ट मीटर का विरोध करते हुए मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।