मध्यप्रदेश क्लीन एनर्जी और वन्यजीव संरक्षण में बना अग्रणी राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश क्लीन एनर्जी और वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो चुका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, बायोमास तथा जल विद्युत उत्पादन की क्षमता में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में मध्यप्रदेश नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा देने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका सकारात्मक परिणाम सामने आ रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार की प्रभावी वन्यजीव संरक्षण नीति के कारण मध्यप्रदेश को देश में विशेष पहचान मिली है। प्रदेश आज टाइगर स्टेट, घड़ियाल स्टेट और चीता स्टेट के रूप में जाना जाता
Indore, Indore | Jun 5, 2026