प्राइवेट जेट में बेटी सारा संग क्रिकेट खेलते दिखे सचिन तेंदुलकर, वीडियो हुआ वायरल
‘Altitude jo bhi ho, attitude change nahi hona chahiye’ कैप्शन ने जीता फैंस का दिल
मुंबई। भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर का एक मजेदार पारिवारिक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सचिन अपनी बेटी सारा तेंदुलकर के साथ प्राइवेट जेट के अंदर क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं। वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और उस पर दिलचस्प प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।
करीब 31 सेकंड के इस वीडियो में सचिन हाथ में बल्ला लेकर बल्लेबाजी की मुद्रा में दिखाई देते हैं, जबकि सारा तेंदुलकर लाल क्रिकेट गेंद के साथ गेंदबाज की भूमिका निभाती नजर आती हैं। दोनों के बीच हल्के-फुल्के अंदाज में क्रिकेट का यह पल सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है।
वीडियो साझा करते हुए सचिन तेंदुलकर ने कैप्शन लिखा, "Altitude jo bhi ho, attitude change nahi hona chahiye." यह लाइन भी फैंस को काफी पसंद आ रही है। वीडियो के अंत में सार
Indore, Indore | Jun 12, 2026