बक्सर: एमवी कॉलेज बक्सर में इग्नू जून 2026 परीक्षा की तैयारी पूरी, 14,000 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
Buxar, Buxar | May 31, 2026 इग्नू की जून 2026 सत्रांत परीक्षा 1 जून से 21 जुलाई तक देशभर में होगी। पटना क्षेत्रीय केंद्र के तहत एमवी कॉलेज बक्सर (0591) को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यहां लगभग 14,000 परीक्षार्थी शामिल होंगे। प्राचार्य प्रो. कृष्ण कांत सिंह ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 1 बजे और दूसरी पाली दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक चलेगी।