कानपुर: शिक्षक भर्ती घोटाले में कर्नलगंज पुलिस ने डीआईओएस ऑफिस में मारा छापा,कई दस्तावेजों को कब्जे में लिया
शिक्षक भर्ती घोटाला में कर्नलगंज पुलिस ने डीआईओएस दफ्तर में छापेमारी की।इस दौरान कंप्यूटर से लेकर फाइलों की जांच की गई।कई दस्तावेजों को पुलिस ने जांच के लिए अपने कब्जे में लिया है।डीसीपी सेंट्रल ने जानकारी दी की छापेमारी के दौरान 9 कथित शिक्षकों की भर्ती से संबंधित दस्तावेजों की जांच में भारी झोलझाल मिला है।