कानपुर: समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी की सजा को बढ़वाने को लेकर पुलिस जाएगी हाई कोर्ट, एडिशनल सी पी ने दी जानकारी
समाजवादी पार्टी के विधायक हाजी इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान सोलंकी समेत पांच अभियुक्तों को भले ही एमपी एमएलए कोर्ट ने 7 साल की सजा सुना दी है लेकिन अब इरफान सोलंकी की सजा बढ़वाने को लेकर पुलिस हाईकोर्ट जाने की तैयारियों में है। बताते चले की कानपुर पुलिस आरोपी विधायक को 10 साल या फिर उससे ज्यादा की सजा दिलवाने के लिए हाई कोर्ट में अपील करेगी