कानपुर: सी एसए के मौसम वैज्ञानिकने दी जानकारी कि उत्तर पश्चिम में पांच दिन रहेगा लू का दौर, 22 जून से यूपी में मानसून देगा दस्तक
उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत में अगले पांच दिन लू का एक और दौर चलेगा. इस दौरान तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी होगी. इससे पहले अप्रैल और मई के दौरान भी देश के विभिन्न हिस्से तेज लू का सामना कर चुके है। इनमें उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा जैसे राज्य भी शामिल है।अगले दो दिनोंतक गर्मी से राहत के आसार नहीं है।