कानपुर: गंगा बैराज पर बाइक से स्टंट करते स्टंटबाज का वीडियो वायरल
नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा बैराज पर स्टंटबाजी करने का सिलसिला थम नहीं रहा है। एक के बाद एक स्टंटबाज स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि पुलिस स्टंट हो जाने के बाद कार्रवाई कर खानापूर्ति कर देती है, लेकिन स्टंटबाज पुलिस को खुली चुनौती देते हैं।एक बार फिर नवाबगंज थाना क्षेत्र के गंगा बैराज का वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस जांच में जुटी है।