काराकाट: काराकाट में प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय की छात्राओं को विधायक ने मेडल देकर किया सम्मानित
काराकाट प्रखंड के गोडारी स्थित प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय में शनिवार को 3 बजे सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक अरुण कुमार सिंह ने टॉपर्स को मेडल और उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन किया।