मांट: कस्बा टेंटीगांव में दिव्यांग व्यापारी के घर हुई डकैती में अभी तक नहीं लगा कोई सुराग
Mat, Mathura | Apr 26, 2026 सुरीर थाने के कस्बा टेंटीगांव में दिव्यांग व्यापारी अजय अग्रवाल के घर से जुड़ी परचून की दुकान है,शुक्रवार को पांच नकाबपोश डकैतों ने हथियारों का भय दिखा कर कई लाख रुपये की नगदी और जेवरात भी डकैत लूट ले गए थे।घटना को तीन दिन हो जाने के बाद भी अभी तक डकैतों का कोई सुराग नहीं मिला है। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया है कि घटना के खुलासे को सात पुलिस टीम लगाई गईं हैं