हरिद्वार: रजत जयंती उत्सव के दूसरे सत्र में रोडीबेलवाला में भजन संध्या का आयोजन, लोकगीतों पर जमकर थिरके लोग
उत्तराखंड राज्य स्थापना 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में हरिद्वार के रोड़ी बेल वाला में रजत जयंती उत्सव मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के पहले सत्र में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे और डीजी सूचना बंशीधर तिवारी समेत तमाम अधिकारियों ने शिरकत की थी। दूसरे सत्र में रात को भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें लोग लोक गीतों पर जमकर थिरके है