चतरा-हजारीबाग बॉर्डर पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 15 लाख का इनामी माओवादी कमांडर शाहदेव समेत 4 नक्सली मारे गए। मौके से 2 AK-47 और अमेरिकन राइफल सहित भारी हथियार बरामद हुए। महिला नक्सली नताशा के मारे जाने की खबर, पुष्टि बाकी। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी।