पीरो: जगदीशपुर पाठक गांव से पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Piro, Bhojpur | May 11, 2025 पीरो थाना की पुलिस ने जगदीशपुर पाठक गांव से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। भोजपुर पुलिस अधीक्षक के द्वारा प्रेस रिलीज जारी कर दी गई है। इस संबंध में रविवार की सुबह 8:00 बजे के करीब थाना अध्यक्ष ने बताया कि पिरो थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला से दुष्कर्म आरोपी सोनू कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।