बारां: बारां जिले में धारा 163 लागू, पुलिस अधीक्षक ने शांति बनाए रखने की की अपील
Baran, Baran | Feb 9, 2026 शहर में मौजूदा स्थिति व होली के त्यौहार को देखते हुए जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने सोमवार से जिले में धारा 163 लागू करने के आदेश जारी किए हैं। आपको बता दे कि शहर में बछडे का कटा सिर मिलने से गौसेवकों में आक्रोश है। इसको लेकर सोमवार को गौसेवकों ने बारां बंद रखा। और प्रताप चौक पर प्रदर्शन किया।