विदिशा नगर: 50 साल पुरानी जमीन पर फर्जी रजिस्ट्री का आरोप
विदिशा के कुरवाई तहसील के ग्राम छीरखेड़ा में जमीन विवाद ने तूल पकड़ लिया है… शुक्रवार दोपहर 2 बजे ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर आरोप लगाया कि करीब 50 साल पहले समिति के जरिए मिली उनकी संयुक्त भूमि को कुछ लोगों ने फर्जी तरीके से अपने नाम रजिस्टर्ड करवा लिया…पीड़ितों का कहना है कि जमीन पर उनका कब्जा आज भी है, लेकिन कागजों में नाम बदल दिए गए हैं।