बिक्रमगंज: बिक्रमगंज में अवैध मिट्टी ढुलाई पर कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त, चालक और मालिक पर FIR दर्ज
बिक्रमगंज में अवैध रूप से मिट्टी की ढुलाई करते हुए दो ट्रैक्टरों को प्रशासन ने जब्त कर लिया। अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) प्रभात कुमार ने मंगलवार शाम करीब 4 बजे बिक्रमगंज-आरा पथ पर धावां पुल के समीप कार्रवाई करते हुए दोनों ट्रैक्टरों को पकड़ा। एसडीएम के निर्देश पर खान निरीक्षक प्रीतम कुमार ने ट्रैक्टर मालिकों और चालकों पर प्राथमिकी दर्ज कराया है।