टीकमगढ़: बर्मा ताल: अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन घायल: डायल 112 की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती
दिगोडा़ थाना क्षेत्र की वर्मा ताल गांव में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए जानकारी के अनुसार यह घटना वर्मा ताल गांव के पास की बताई गई है तीनों लोग अपनी मोटरसाइकिल से टीकमगढ़ से दिगोडा़ जा रहे थे डायल 112 की मदद से टीकमगढ़ जिला अस्पताल उपचार के लिए लाया गया जहां डॉक्टरों की निगरानी में घायलों का इलाज किया जा रहा है।