बिलग्राम: सैतियापुर के पास मूंगफली से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब में गिरा, ग्रामीणों ने चालक को निकाला बाहर
Bilgram, Hardoi | Jan 28, 2025 सांडी थाना क्षेत्र के सैतियापुर गांव के पास मूंगफली से लदा हुआ एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब में जा गिरा।इस घटना के बाद ट्रक चालक उसी में फंस गया।मामले की जानकारी पाकर मौके पर मंगलवार शाम लगभग 4:00 बजे पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक चालक को ट्रक से बाहर निकाला।ट्रक चालक मोलानीपुर से मूंगफली लेकर शाहाबाद जा रहा था।