बिलग्राम: मढ़िया बिराइच गांव निवासी किसान रमेश चंद्र की घर की बाउंड्री का पिलर गिरने से हुई मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Bilgram, Hardoi | Jan 28, 2025 मल्लावां थाना क्षेत्र के मढ़िया बिराइच गांव निवासी किसान रमेश चंद्र की घर की बाउंड्री का पिलर गिरने से मौत हो गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।जानकारी के अनुसार मढ़िया बिराइच गांव निवासी किसान रमेश चंद्र अपने घर की बाउंड्री के पास बने पिलर के पास बैठा था उसी समय पिलर उसके ऊपर गिर गया और वह मलबे में दब गया।