चूरू: सदर पुलिस ने पुलिस लाइन के पास की नाकाबंदी, वाहनों की ली तलाशी
Churu, Churu | May 2, 2025 चूरू जिलामुख्यालय के पुलिस लाइन के पास शुक्रवार शाम को सदर थाना पुलिस ने नाकाबन्दी कर वाहनों की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस के द्वारा एमवी एक्ट के तहत भी कार्यवाही की गई। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों की पालना के लिए समझाइश भी की। सदर थानाधिकारी बलवन्त सिंह ने शाम 6 बजे करीब बताया कि एसपी जय यादव के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है।