पंचकूला: डीसी कार्यालय में ज़िले के सरपंचों ने अपनी मांगों को लेकर प्रधानमंत्री के नाम दिया ज्ञापन
आज मुख्यालय पंचकुला पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम ज़िला के सरपंचों ने अपनी माँगों का ज्ञापन दिया है। सरपंच एसोसिशन हरियाणा की मांगें हैं कि संविधान के 73वें संशोधन की 11वीं सूची के 29 अधिकार पूर्ण रूप से पंचायतों को दिए जाएं। राइट टू रिकॉल और ई-टेंडर प्रणाली को निरस्त किया जाए। पंचायतों के प्रस्ताव में विधायकों की दखलंदाजी ख़त्म हो।