पंचकूला: गांव गढ़ी कोटाहा से प्रवासी मजदूर की पत्नी हुई लापता, मामला दर्ज
गांव गढ़ी कोटाहा से एक प्रवासी मजदूर की पत्नी के लापता होने का मामला सामने आया है। रायपुर रानी पुलिस थाना में दी शिकायत में प्रवासी मजदूर ने बताया है कि उसकी 26 वर्षीय पत्नी घर से ₹10000, सोने के जेवर लेकर घर से चली गई हैं। प्रवासी मजदूर की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।