पंचकूला: पूर्व डिप्टी CM चंद्रमोहन ने पंचकूला में कहा- कांग्रेस संदेश यात्रा ने दिखा दिया कि प्रदेश में भी कांग्रेस सरकार बनाएगी
हरियाणा के पूर्व उप मुख्यमंत्री चंद्रमोहन ने पंचकूला में कहा कि कांग्रेस संदेश यात्रा ने साबित करके दिखा दिया है कि हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटें कांग्रेस जीतेगी और हरियाणा में कांग्रेस अहम भूमिका निभाएगी। इसके अलावा राहुल गांधी के नेतृत्व में देश की सरकार बनेगी और प्रदेश में भी हरियाणा कांग्रेस सरकार बनाएगी।