भादरा में माकपा जिला सचिव व पूर्व विधायक बलवान पूनिया के नेतृत्व में निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में 15 जनवरी तक एसआईआर में फार्म 7 के तहत लगी आपत्तियों की बीएलए और संबंधित मतदाताओं को सुनकर निष्पक्ष निस्तारण की मांग की गई। इस दौरान माकपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।