सिमडेगा: सिमडेगा के टुकूपानी पंचायत भवन में वाहन लर्निंग लाइसेंस शिविर, 76 अभ्यर्थी हुए सफल
सिमडेगा उपायुक्त के निर्देश पर शुक्रवार को 11 बजे परिवहन विभाग द्वारा सिमडेगा प्रखंड के टुकूपानी पंचायत भवन में लर्निंग लाइसेंस शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 84 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इनमें 76 अभ्यर्थी लर्निंग लाइसेंस परीक्षा में सफल रहे, जिन्हें मौके पर ही लर्निंग लाइसेंस जारी कर दिया गया। वहीं 8 अभ्यर्थी परीक्षा में सफल नहीं हो सके।