गुना जनपद पंचायत की ग्राम करोद में दबंगों ने खेड़ापति माता और सती माता मंदिर के रास्ते पर घुरा डालकर कब्जा कर लिया। जनसुनवाई में 2 साल से परेशान फरियादी विक्रम धाकड़ ने जनसुनवाई में की शिकायत पर 15 अक्टूबर को राजस्व और पुलिस की टीम ने मौके पर मोबाइल कोर्ट के माध्यम से कार्यवाही की। अतिक्रमण हटाकर निराकरण किया। शिकायतकर्ता ने समाधान पर संतुष्टि जाहिर की।