सुसनेर: 10 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच सुसनेर प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को आयोजित हो रहा 10वीं बोर्ड का एग्जाम
माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश भोपाल के आदेशानुसार, सोमवार को सुबह 9 बजे से सुसनेर विकासखंड के 10 परीक्षा केन्द्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इन सभी केन्द्रों पर 2047 बच्चों के द्वारा सामाजिक विज्ञान विषय का पेपर हल किया जा रहा है। इसका निरीक्षण विकासखंड शिक्षा अधिकारी मुकेश तिवारी ने किया है। वहीं, परीक्षा केंद्रों के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है।