रॉबर्ट्सगंज: पुलिस लाइन में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक हुई, ट्रैफिक सिग्नल व यातायात व्यवस्था सुधार की उठी मांग
पुलिस लाइन स्थित सभागार में शुक्रवार दोपहर 2 बजे को अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार की अध्यक्षता में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई, जिसमें कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण भी किया गया। बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा मौजूद थे।