गया टाउन सीडी ब्लॉक: कड़ी सुरक्षा के बीच गया शहर में देर रात संपन्न हुआ मुहर्रम जुलूस
गया शहर में मुहर्रम का जुलूस शनिवार की देर रात 12 बजे तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। विभिन्न क्षेत्रों से आए अंजुमनों और श्रद्धालुओं ने पारंपरिक मातमी जुलूस निकाला। जुलूस मार्ग पर पुलिस और प्रशासन की ओर से व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।