सरदारशहर: सरदारशहर में सरकारी भूमि पर चलेगा पीला पंजा, कई गांवों में हटेंगे अतिक्रमण
प्रशासन द्वारा सरकारी भूमि पर बने अवैध निर्माणों पर कार्रवाई तेज हो गई है। पाटमदेसर के बाद अब पूलासर, उड़सर, लोडेरा, भादासर, बधनाऊ, मेलूसर बीकान, जैतसीसर, लूणासर, मालकसर सहित कई गांवों में पीला पंजा चलाया जाएगा। इस दौरान पक्के और कच्चे दोनों तरह के मकान तोड़े जाएंगे।