पंचकूला: हरियाणा महिला आयोग वाइस चेयरपर्सन सोनिया अग्रवाल ने पंचकूला में संभाला अपना पदभार
पंचकूला में आज हरियाणा महिला आयोग के कार्यालय में हरियाणा महिला आयोग की नवनियुक्त वाइस चेयरपर्सन सोनिया अग्रवाल ने अपना कार्यभार संभाला। इस मौके पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष, पंचकूला से भाजपा के जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।