पंचकूला: केम्बवाला गांव के नजदीक बने एक गेस्ट हाउस के एक कमरे में युवती का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला
केम्बवाला गांव के नजदीक बने एक गेस्ट हाउस के एक कमरे में एक युवती का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है और युवक को पंचकूला के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना को सूचना मिलने के बाद सीन ऑफ क्राइम की टीम जांच के लिए घटना स्थल पर पहुंची। एसीपी अरविंद कंबोज ने मौके पर पहुंच कर होटल के मालिक और कर्मचारियों से पूछताछ की।