पंचकूला: सेक्टर 2 में हरियाणा वेयर हाउस के नवनियुक्त चेयरमैन ने संभाला कार्यभार, केबिनेट मंत्री जेपी दलाल रहे मौजूद
हरियाणा वेयर हाउस कारपोरेशन के नवनियुक्त चेयरमैन दिनेश शर्मा ने आज सेक्टर 2 में अपना कार्यभार संभाला। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री जेपी दलाल ने मुह मीठा करवा कर नवनियुक्त चेयरमैन को सीट पर बिठाया। इस अवसर पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री जेपी दलाल ने कहा यह विभाग खाद्य भंडारण ओर किसानों से जुड़ा है। उन्होंने कहाकि कि नवनियुक्त चेयरमैन कार्य को ईमानदारी से करेगे।