पंचकूला: सेक्टर 2 में शुगर फैड हरियाणा के नवनियुक्त चेयरमैन धर्मवीर डागर ने विधिवत रूप से कार्यालय में पहुंच अपना कार्यभार संभाला
सेक्टर 2 में आज शुगर फैड हरियाणा के नवनियुक्त चेयरमैन धर्मवीर डागर ने विधिवत रूप से कार्यालय में पहुंच अपना कार्यभार संभाला। इस दौरान सैंकड़ो लोगों के द्वारा उपस्थित होकर कार्यभार संभालने पर बधाई व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर धर्मवीर डागर ने प्रदेश संगठन , मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व पार्टी के समस्त नेताओं का आभार व्यक्त किया।