पंचकूला: प्रदेश में निष्पक्ष और शांतिपूर्वक लोकसभा चुनाव संपन्न करवाने के लिए सेक्टर 6 पुलिस मुख्यालय में इलेक्शन सेल हुआ स्थापित
पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने बताया कि प्रदेश में लोकसभा चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए हरियाणा पुलिस द्वारा सेक्टर 6 पुलिस मुख्यालय में इलेक्शन सेल स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि इसे 24 घंटे संचालित किया जाएगा। जिसकी अलग-अलग स्तर पर मॉनिटरिंग के लिए नोडल अधिकारी लगाए गए हैं।