राजपुर: झूठे पॉक्सो केस पर बक्सर कोर्ट सख्त: पुलिस से मांगा जवाब, SP को भेजा आदेश"
Rajpur, Buxar | Jun 24, 2026 जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सह पॉक्सो कोर्ट के विशेष न्यायाधीश अमित कुमार शर्मा ने पुलिस की कार्यशैली पर कड़ी नाराजगी जताई है। बक्सर मुफस्सिल थाने में दर्ज एक पॉक्सो मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पुलिस से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।मामले में एक महिला ने कई लोगों पर अपनी नाबालिग बच्ची सहित गंभीर आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई थी।