कुर्था: खटांगी गांव में मध्यरात्रि में चोरी से हड़कंप, मजदूर महिला के घर से गहने पार, नगदी बरामद
Kurtha, Arwal | Jun 22, 2026 मानिकपुर थाना क्षेत्र के खटांगी गांव में रविवार देर रात चोरों ने एक घर में घुसकर सोने-चांदी के गहनों समेत लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। पीड़िता रिंकू कुमारी ने बताया कि वह बच्चों के साथ सो रही थीं, तभी चोर खिड़की के रास्ते घर में घुसे और बक्सों का ताला तोड़कर सामान ले गए। सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू की।