विद्यापति नगर: मनियारपुर पैक्स अध्यक्ष चुनाव: तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, क्षेत्र में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी
विद्यापतिनगर प्रखंड के मनियारपुर पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन के पहले दिन तीन उम्मीदवारों ने अध्यक्ष पद के लिए पर्चा दाखिल किया, जबकि सदस्य पद पर 20 प्रत्याशी मैदान में उतरे। अध्यक्ष पद के लिए हेमंत कुमार सिंह, रामलाल राय और अरुण महतो ने नामांकन किया। प्रखंड कार्यालय में हलचल बढ़ गई है और उम्मीदवार मतदाताओं को अपने पक्ष में करने में जुट गए हैं।