बड़ेराजपुर: सहकारी सप्ताह पर हरवेल में फहराया गया सहकारिता ध्वज, किसानों को किया गया जागरूक
विकासखंड बड़ेराजपुर के ग्राम हरवेल स्थित आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित हरवेल में सोमवार को सहकारी सप्ताह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सहकारिता ध्वजारोहण एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।मुख्य अतिथि लालाराम मरकाम ने सहकारिता के महत्व,किसानों को मिलने वाली शासकीय योजनाओं तथा खाद-बीज वितरण व्यवस्था की जानकारी दी